विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार के प्रति जताया संवेदना चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जामताड़ा पुलिस ने किया योगाभ्यास

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जामताड़ा पुलिस ने किया योगाभ्यास

जामताड़ा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर , 21 जून 2026 को जिले के सभी थाना प्रतिष्ठानों में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, भुजंगासन, वज्रासन सहित कई योग मुद्राओं का अभ्यास किया। साथ ही अनुलोम-विलोम, कपालभाति एवं अन्य प्राणायाम के माध्यम से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने का संदेश दिया गया। योग प्रशिक्षकों ने नियमित योगाभ्यास के लाभों की जानकारी देते हुए बताया कि योग तनाव को कम करने, एकाग्रता बढ़ाने तथा शरीर को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह ने कहा कि पुलिसकर्मियों का कार्य अत्यंत चुनौतीपूर्ण और जिम्मेदारीपूर्ण होता है। ऐसे में योग उनके शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक संतुलन बनाए रखने में भी सहायक सिद्ध होता है। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों से नियमित रूप से योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस बल के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करना तथा स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। योग दिवस के इस आयोजन में स्वस्थ शरीर, शांत मन और सकारात्मक सोच के महत्व पर विशेष रूप से प्रकाश डाला गया।

और पढ़ें