चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर जामताड़ा में चार विद्यालय बनेंगे मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, आयुष्मान कार्ड में तेजी लाने का निर्देश

कृष्ण गोपाल महतो बने अखिल भारत हिन्दू महासभा के जामताड़ा जिला अध्यक्ष

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

कृष्ण गोपाल महतो बने अखिल भारत हिन्दू महासभा के जामताड़ा जिला अध्यक्ष

 

जामताड़ा: अखिल भारत हिन्दू महासभा ने संगठन के विस्तार अभियान के तहत जामताड़ा जिले के नाला विधानसभा क्षेत्र के समाजसेवी कृष्ण गोपाल महतो को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मानु तिवारी ने उनकी सामाजिक क्षेत्र में सक्रियता, जनसेवा और समाजहित में किए गए कार्यों को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी।

 

नियुक्ति के बाद प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कृष्ण गोपाल महतो लंबे समय से सामाजिक कार्यों से जुड़े रहे हैं और समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों को मुख्यधारा से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन जामताड़ा जिले में और अधिक मजबूत होगा तथा हिंदू समाज को संगठित करने के साथ जनजागरण अभियान को गति मिलेगी।

 

कृष्ण गोपाल महतो की नियुक्ति से संगठन के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है। विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं क्षेत्रीय लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।

 

कृष्ण गोपाल महतो इससे पहले पिछड़ी जाति संघर्ष मोर्चा के जिला अध्यक्ष, यादव महासभा के जिला महासचिव, राष्ट्रीय यादव सेना झारखंड के प्रदेश उपाध्यक्ष सहित कई सामाजिक संगठनों में महत्वपूर्ण दायित्व निभा चुके हैं। संगठन ने देवघर में राकेश यादव, बोकारो में ओम शंकर सिंह और धनबाद में अरविंद तिवारी को भी जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है।

और पढ़ें