विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार के प्रति जताया संवेदना चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर

26 वर्षों से फरार स्थायी वारंटी बंगाल से गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

26 वर्षों से फरार स्थायी वारंटी बंगाल से गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया

 

कुंडहित/जामताड़ा: कुंडहित थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 26 वर्षों से फरार चल रहे स्थायी वारंटी को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान नयन दास उर्फ सुकुमार दास (56 वर्ष), पिता स्वर्गीय दुखु दास, निवासी बाबुपुर, थाना कुंडहित के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार कुंडहित थाना कांड संख्या 53/2000 एवं एसटी संख्या 11/2001 के प्राथमिकी अभियुक्त नयन दास उर्फ सुकुमार दास के विरुद्ध माननीय न्यायालय से स्थायी वारंट (Permanent Warrant) निर्गत था। अभियुक्त अपनी पत्नी की कथित दहेज हत्या के मामले में वर्ष 2000 से ही फरार चल रहा था।

गुप्त सूचना के आधार पर कुंडहित थाना पुलिस ने पश्चिम बंगाल में छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया। बताया जाता है कि गिरफ्तारी से बचने के लिए अभियुक्त पश्चिम बंगाल में अपना नाम और पता बदलकर रह रहा था। लंबे समय से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद अभियुक्त को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। कुंडहित थाना पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

और पढ़ें