विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार के प्रति जताया संवेदना चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर

फतेहपुर मोड़ पर चंपई सोरेन का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं से किया संवाद

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

फतेहपुर मोड़ पर चंपई सोरेन का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं से किया संवाद

जामताड़ा। हूल दिवस के शुभ अवसर पर रामपुर चक (अमलाबनी) में आयोजित हूल दिवस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दुमका जाते समय झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता चंपई सोरेन का फतेहपुर मोड़ पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से भव्य स्वागत किया। स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया।

इस अवसर पर चंपई सोरेन भाजपा युवा नेता मनोज गोस्वामी के आवास पर भी रुके, जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठन की गतिविधियों एवं क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं पर चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच सक्रिय रहकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा समाज के हर वर्ग तक सरकार की योजनाओं और पार्टी की नीतियों को पहुंचाने का आह्वान किया।

स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। हूल दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने वीर शहीद सिदो-कान्हू के संघर्ष और बलिदान को नमन करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प भी लिया।

और पढ़ें