विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार के प्रति जताया संवेदना चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर

जामताड़ा में भाजपा कार्यकर्ताओं से मिलीं सीता सोरेन, सरकार के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

जामताड़ा में भाजपा कार्यकर्ताओं से मिलीं सीता सोरेन, सरकार के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी

जामताड़ा। दुमका से रांची जाने के क्रम में भाजपा नेत्री सीता सोरेन का सर्किट हाउस, जामताड़ा में आगमन हुआ। भाजपा जिला अध्यक्ष सुमित शरण के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर जामताड़ा विधानसभा की राजनीतिक और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।

 

बैठक में सीता सोरेन ने झारखंड सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जामताड़ा ही नहीं, पूरे राज्य में पानी, बिजली और स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति चिंताजनक है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने में विफल रही है और स्वास्थ्य, बिजली तथा खनन विभाग में अनियमितताएं बढ़ी हैं। उनका कहना था कि विकास कार्य धरातल पर दिखाई नहीं दे रहे हैं। उन्होंने संकेत दिया कि जल्द ही जनसमस्याओं को लेकर बड़े आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी।

 

जिला अध्यक्ष सुमित शरण ने कहा कि बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल स्थिति, बिजली संकट, अवैध खनन और क्षेत्र की अन्य समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि जनता की मांगों को लेकर भाजपा व्यापक आंदोलन चलाएगी और इन मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर तक उठाया जाएगा। बैठक में पूर्व मंत्री सत्यानंद झा बाटुल सहित पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

और पढ़ें