विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार के प्रति जताया संवेदना चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर

उपायुक्त के निर्देश पर प्रखंडवार पंचायतों में योजनाओं का निरीक्षण

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

उपायुक्त के निर्देश पर प्रखंडवार पंचायतों में योजनाओं का निरीक्षण

जामताड़ा। जिले में केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं नियमित अनुश्रवण को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आलोक कुमार के निर्देश पर शनिवार को सभी प्रखंडों में प्रखंडवार नामित वरीय अधिकारियों ने विभिन्न पंचायतों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जमीनी स्तर पर संचालित योजनाओं की प्रगति, उनकी वास्तविक स्थिति तथा ग्रामीणों की समस्याओं का जायजा लिया।

 

अधिकारियों ने आंगनबाड़ी केंद्रों, विद्यालयों, जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकानों, मनरेगा योजनाओं, कल्याण छात्रावासों, प्रशिक्षण केंद्रों, आवासीय विद्यालयों, स्वास्थ्य केंद्रों सहित अन्य विकास कार्यों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। साथ ही योजनाओं की अद्यतन स्थिति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

 

निरीक्षण के क्रम में पंचायत स्तर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों एवं संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई, जिसमें विकास योजनाओं के क्रियान्वयन, जनसमस्याओं के समाधान तथा सेवा वितरण की गुणवत्ता पर चर्चा हुई।

 

शनिवार को जामताड़ा प्रखंड के सोनबाद एवं जियाजोरी, करमाटांड़ के तेतुलबंधा, फतेहपुर के अगैयासरमुंडी, नाला के फुटबेड़िया तथा कुंडहित के आमलादेही पंचायत में विभिन्न योजनाओं एवं विकास कार्यों का निरीक्षण किया गया।

और पढ़ें