विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार के प्रति जताया संवेदना चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर

गड़जोड़ी में शुरू हुआ क्रिकेट प्रतियोगिता

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

गड़जोड़ी में शुरू हुआ क्रिकेट प्रतियोगिता

कुंडहित:रविवार को कुंडहित प्रखंड के गडजोडी क्रिकेट मैदान में एक दिवसीय लॉलीपॉप क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व जिला परिषद सदस्य भजहरि मंडल तथा विधायक प्रतिनिधि शरम मंडल ने संयुक्त रूप से फिता काटकर शुभारंभ किया। बताते चलें मां दुर्गा क्लब गडजोडी की ओर से एक दिवसीय लॉलीपॉप क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए पूर्व जिला परिषद श्री मंडल ने कहा खेल हमारे जीवन का एक बहुत ही महत्वपूर्ण अंग है इससे हम शारीरिक तथा मानसिक रूप से स्वस्थ रहते हैं। उन्होंने आगे कहा खेल के माध्यम से भी हम अपना जीवन को बेहतर बना सकते हैं। उन्होंने सचिन तेंदुलकर महेंद्र सिंह धोनी राहुल द्रविड़ सौरव गांगुली रोहित शर्मा विराट कोहली आदि खिलाड़ियों का उदाहरण देकर कहा की इन लोगों ने खेल के माध्यम से अपना जीवन को बेहतर बनाया है तथा देश का नाम रोशन किया है। इसलिए आप लोग भी नशा मुक्त होकर तथा अनुशासित ढंग से खेल कर अपना जीवन को बेहतर बनाइए तथा देश का नाम रोशन कीजिए। प्रारंभिक मैच खुडियाम तथा सरसकुंडा के बीच खेला गया जिसमें रोमांचक खेल का प्रदर्शन करते हुए सरस कुंडा ने पहला मैच अपने नाम कर लिया। इस मौके पर मां दुर्गा क्लब के सदस्य अरिंदम चौधरी सोमनाथ बावरी सुमन मंडल राकेश बावरी राहुल चौधरी के अलावे खिलाड़गण तथा हजारों दर्शक गण उपस्थित थे।
फोटो : क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ करते अतिथियों

और पढ़ें