विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार के प्रति जताया संवेदना चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर

भाजपा नगर इकाई की मासिक बैठक में संगठन विस्तार व एसआईआर अभियान पर चर्चा

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

भाजपा नगर इकाई की मासिक बैठक में संगठन विस्तार व एसआईआर अभियान पर चर्चा

जामताड़ा। भाजपा जामताड़ा नगर इकाई की मासिक संगठनात्मक बैठक मंगलवार को दुमका रोड स्थित कार्यालय में नगर अध्यक्ष प्रदीप राउत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा के साथ आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। साथ ही डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।

नगर अध्यक्ष प्रदीप राउत ने बताया कि राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर आयोजित बैठक में स्मरण पक्ष के तहत चल रहे कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा निर्धारित कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक संपन्न कराने का आह्वान किया।

बैठक में भाजपा नेता संतान मिश्रा ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि पार्टी कार्यकर्ता सभी बूथों पर सक्रिय रहकर यह सुनिश्चित करेंगे कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे। साथ ही जो लोग नगर क्षेत्र से बाहर जा चुके हैं अथवा जिनका निधन हो चुका है, उनके नामों के सत्यापन की प्रक्रिया में भी सहयोग किया जाएगा।

बैठक में जिला उपाध्यक्ष मोहन शर्मा, जिला मंत्री आभा आर्या, जिला सह कार्यालय मंत्री पिंटू गुप्ता, नगर महामंत्री रथु दास, ब्रजेश राउत, विनोद चौबे, ज्योति देवी, सपन महतो, राजेश कुमार, मिथिलेश बर्मन और काजल कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

और पढ़ें