सोनाहारा में हुई किसान गोष्ठी
कुंडहित
जामताड़ा जिले के कुंडहित प्रखंड अंतर्गत बाबूपुर पंचायत के आदिवासी बहुल गांव सोनाहारा में कृषि विभाग की ओर से किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में किसानों को झारखंड मिलेट मिशन योजना के तहत मोटे अनाज की खेती पर मिलने वाली प्रोत्साहन राशि, खरीफ मौसम में दलहन फसलों की खेती, फसलों में संतुलित उर्वरक के उपयोग, कम वर्षापात की स्थिति में वैकल्पिक खेती अपनाने तथा विभाग द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे बीजों की जानकारी विस्तारपूर्वक दी गई। किसानों से वैज्ञानिक तरीके से खेती कर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की गई।
किसानों को कराया श्री विधि का प्रत्यक्षण
मंगलवार को कृषि विभाग की टीम ने कुंडहित प्रखंड के अमलादही गांव में किसानों के बीच धान की खेती की श्री विधि से रोपनी का प्रत्यक्षण कराया। इस दौरान किसानों को बताया गया कि सीधी लाइन में धान की रोपाई करने से पौधों की उचित बढ़वार होती है, खरपतवार नियंत्रण में आसानी होती है, उर्वरकों का बेहतर उपयोग होता है तथा फसल की उपज में वृद्धि होती है। अधिकारियों ने किसानों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक कृषि तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। मौके पर प्रखंड तकनीकी प्रबंधक सुजीत कुमार सिंह, सहायक तकनीकी प्रबंधक अमीर हेंब्रम, ग्राम प्रधान, वार्ड सदस्य, किसान मिहिर सोरेन, मंगल वास्की, बालिका मुर्मू, राधेश्याम मुर्मू सहित अन्य किसान उपस्थित थे।
फोटो : गोष्ठी में उपस्थित किसानगण








