विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार के प्रति जताया संवेदना चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर

जामताड़ा में राजस्व संग्रहण की समीक्षा, वसूली तेज करने के निर्देश

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

जामताड़ा में राजस्व संग्रहण की समीक्षा, वसूली तेज करने के निर्देश

 

जामताड़ा: समाहरणालय सभागार में सोमवार को उपायुक्त की अध्यक्षता में विभागवार राजस्व संग्रहण एवं प्रशासनिक कार्यों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित हुई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप राजस्व वसूली की प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी विभागों को संग्रहण में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।

 

बैठक में भू-राजस्व, दाखिल-खारिज (म्यूटेशन), सीमांकन, जीएम लैंड सर्वे, सैरात संग्रहण, ई-कोर्ट मामलों तथा राजस्व न्यायालयों में लंबित प्रकरणों की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने 30 दिनों से अधिक लंबित म्यूटेशन मामलों का शीघ्र निष्पादन करने और बिना उचित कारण आवेदन अस्वीकृत नहीं करने का निर्देश दिया। साथ ही राजस्व वसूली के लिए मासिक लक्ष्य तय कर नियमित निगरानी करने को कहा।

 

परिवहन विभाग को भीड़भाड़ वाले प्रखंडों में छूटे आवेदकों के लिए दोबारा ड्राइविंग लाइसेंस शिविर आयोजित करने का निर्देश दिया गया। कृषि विभाग को उर्वरक की निर्धारित कीमत से अधिक वसूली रोकने और नियमित निरीक्षण सुनिश्चित करने को कहा गया। बैठक में सभी अंचलों में पारंपरिक ग्राम प्रधानों के रिक्त पद शीघ्र भरने, जीएम लैंड सर्वे में तेजी लाने तथा मिहिजाम थाना में प्रत्येक 15 दिनों पर मंगलवार को थाना दिवस आयोजित कर भूमि विवादों के त्वरित समाधान के निर्देश भी दिए गए। बैठक में विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी एवं अंचल अधिकारी उपस्थित रहे।

और पढ़ें