जोकपहाड़ी आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर लटका मिला ताला
निजाम खान
जामताड़ा जिले के कुंडहित प्रखंड अंतर्गत जोकपहाड़ी स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर मंगलवार सुबह 10:55 बजे बंद मिला। अस्पताल के मुख्य द्वार पर ताला लटका मिला। सवाल है कि सरकार का सपना है कि अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य व्यवस्था का लाभ मिले। लेकिन जिस तरह से इस आरोग्य मंदिर में ताला लटका देखने को मिला इससे साफ जाहिर होता है कि सरकार के सपना में पानी फिरता नजर आ रहा है ।गांव में आरोग्य मंदिर का निर्माण इसलिए कराया गया है ताकि लोगों को छोटी-मोटी इलाज कराने के लिए बाहर का रुख न करना पड़े। दूरी का सामना न करना पड़े। लेकिन जिस तरह से इस आरोग्य मंदिर में ताला लटका मिला ऐसे में सवाल है कि लोगों को स्वास्थ्य व्यवस्था का लाभ सुचारू रूप से आखिर कैसे मिलेगा? अब देखना दिलचस्प है मामले पर विभाग क्या संज्ञान लेता है और क्या कुछ कार्रवाई होती है? मामले पर आरोग्य मंदिर के डॉक्टर या नर्स का जो भी बयान सामने आएगा वह बयान मैं आबुवा नेटवर्क टीवी पर रखने का प्रयास करूंगा।








