विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार के प्रति जताया संवेदना चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर

कुंडहित में किसान गोष्ठी आयोजित, किसानों को योजनाओं की जानकारी और बीज-दवा का वितरण

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

कुंडहित में किसान गोष्ठी आयोजित, किसानों को योजनाओं की जानकारी और बीज-दवा का वितरण

 

जामताड़ा: जिले के कुंडहित प्रखंड में कृषि विभाग की ओर से किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कृषि योजनाओं की जानकारी देना तथा आधुनिक खेती के प्रति जागरूक करना था। गोष्ठी में किसानों को सरकार की कृषि संबंधी योजनाओं, उनके लाभ, आवेदन प्रक्रिया और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के बारे में विस्तार से बताया गया।

इस अवसर पर किसानों के बीच विभिन्न फसलों के उन्नत किस्म के बीजों का वितरण किया गया। साथ ही पौधा संरक्षण विभाग की ओर से फसलों को कीट एवं रोगों से बचाने के लिए आवश्यक कीटनाशक (इनसेक्टिसाइड) और पेस्टीसाइड दवाओं का भी वितरण किया गया। किसानों को इन दवाओं के सुरक्षित एवं संतुलित उपयोग के संबंध में आवश्यक जानकारी और तकनीकी सलाह भी दी गई, ताकि फसलों की बेहतर सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

कार्यक्रम में पौधा संरक्षण प्रवेक्षक शम्सुद्दीन अंसारी की उपस्थिति रही। उन्होंने किसानों को फसलों में लगने वाले प्रमुख कीट एवं रोगों की पहचान, रोकथाम और समय पर उपचार के उपायों की जानकारी दी। गोष्ठी में प्रखंड कृषि पदाधिकारी मनोरंजन मिर्धा, बीटीएम सुजीत कुमार सिंह,एटीएम अमीर हेंब्रम सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। किसानों ने कार्यक्रम को उपयोगी बताते हुए कृषि विभाग से समय-समय पर ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की मांग की।

और पढ़ें