विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार के प्रति जताया संवेदना चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर

जामताड़ा में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण पर राजनीतिक दलों के साथ बैठक

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

जामताड़ा में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण पर राजनीतिक दलों के साथ बैठक

 

जामताड़ा: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 अभियान के सफल संचालन को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त की अध्यक्षता में विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में मतदाता सूची को त्रुटिरहित, पारदर्शी और अद्यतन बनाने के लिए सभी दलों से सक्रिय सहयोग की अपील की गई।

 

बैठक में बताया गया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 30 जून से 29 जुलाई 2026 तक विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर गणना प्रपत्रों का वितरण, संग्रहण और डिजिटाइजेशन का कार्य किया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि जिले में सभी मतदाताओं तक गणना प्रपत्र पहुंचाए जा चुके हैं और शेष कार्य युद्धस्तर पर जारी है।

 

बैठक में 22 जुलाई को सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ, बीएलए-2 और ईएलसी सदस्यों की बैठक आयोजित करने की जानकारी दी गई। इसमें मतदाता सूची का सत्यापन, विभिन्न प्रपत्रों की समीक्षा तथा नए पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। राजनीतिक दलों से अपील की गई कि वे अपने बीएलए-2 के माध्यम से लंबित गणना प्रपत्र शीघ्र जमा कराने में सहयोग करें।

 

बैठक में यह भी कहा गया कि नौकरी, शिक्षा या अन्य कारणों से बाहर रहने वाले मतदाता ऑनलाइन माध्यम से भी गणना प्रपत्र भरकर जमा कर सकते हैं। अधिकारियों ने दोहराया कि अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची से वंचित न रहे।

और पढ़ें