विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार के प्रति जताया संवेदना चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर

जामताड़ा में नशा मुक्ति अभियान तेज करने के निर्देश, प्रतिबंधित ड्रग्स की बिक्री पर होगी सख्ती

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

जामताड़ा में नशा मुक्ति अभियान तेज करने के निर्देश, प्रतिबंधित ड्रग्स की बिक्री पर होगी सख्ती

 

जामताड़ा: समाहरणालय में गुरुवार को जिला एनकोर्ड (एनसीओआरडी) समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध कारोबार और नशे के दुरुपयोग की रोकथाम को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई। अधिकारियों को जिले में नियमित रूप से नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाने तथा युवाओं को नशीले पदार्थों से दूर रखने के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए गए।

बैठक में जेएसएलपीएस के सखी मंडलों और स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) की महिलाओं को नशा मुक्ति अभियान से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया। एसएचजी की बैठकों में नशामुक्ति को एजेंडा बनाने और ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं के माध्यम से लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए गए।

इसके अलावा नगर क्षेत्र की सभी दुकानों को शॉप्स एंड एस्टेब्लिशमेंट एक्ट के तहत पंजीकृत कराने की प्रक्रिया तेज करने को कहा गया। सभी स्वास्थ्य केंद्रों में प्रत्येक माह नशा मुक्ति जागरूकता शिविर आयोजित करने तथा जिले के मेडिकल स्टोरों में औचक छापेमारी कर प्रतिबंधित दवाओं और नशीले पदार्थों की बिक्री पर सख्त कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में बताया गया कि अवैध ड्रग्स से जुड़े मामलों में पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। लोगों, विशेषकर युवाओं से किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की गई।

और पढ़ें