विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार के प्रति जताया संवेदना चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर

जामताड़ा में पर्यावरण संरक्षण पर जोर, फॉगिंग और कचरा प्रबंधन के दिए गए निर्देश

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

जामताड़ा में पर्यावरण संरक्षण पर जोर, फॉगिंग और कचरा प्रबंधन के दिए गए निर्देश

जामताड़ा : समाहरणालय में गुरुवार को जिला पर्यावरण समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में ठोस कचरा प्रबंधन, प्रदूषण नियंत्रण, जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों की समीक्षा की गई। बरसात के मौसम को देखते हुए मच्छरों के बढ़ते प्रकोप पर नियंत्रण के लिए नियमित फॉगिंग कराने तथा नगर क्षेत्र में लैंडफिल साइट के चयन में आ रही अड़चनों का शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए गए।

 

बैठक में अस्पतालों से निकलने वाले बायोमेडिकल कचरे के सुरक्षित उठाव और निस्तारण, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण तथा सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रभावी रोक लगाने पर विशेष जोर दिया गया। इसके साथ ही कपड़े और जूट से बने पर्यावरण अनुकूल थैलों के उपयोग को बढ़ावा देने तथा जनजागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।

 

जल प्रदूषण की निगरानी के लिए जिले के विभिन्न जलस्रोतों की नियमित जांच कराने और बाजार में बिक रहे पैकेज्ड पेयजल की गुणवत्ता की जांच सुनिश्चित करने को कहा गया। शहरी क्षेत्रों में गटर एवं शौचालय की सफाई के बाद निकलने वाले कचरे को जंगल या जल स्रोतों में फेंकने पर सख्त रोक लगाने और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए। बैठक में वाहनों के प्रदूषण प्रमाणपत्र की जांच, इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए मिशन लाइफ के तहत जनजागरूकता अभियान चलाने पर भी जोर दिया गया।

और पढ़ें