स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर जामताड़ा में चार विद्यालय बनेंगे मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, आयुष्मान कार्ड में तेजी लाने का निर्देश चतरा एसपी अनिमेष नैथानी के त्वरित कार्रवाई से पंचायत भवन चोरीकांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार; चोरी के सामान बरामद दुर्गा पूजा को लेकर चार थाना क्षेत्रों में पुलिस का फ्लैग मार्च,मैदान पर स्वयं उतरे पुलिस कप्तान शंभू कुमार सिंह राजा कोलियरी में दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो हुए शामिल

श्रावणी मेला-2026 : जामताड़ा पुलिस का जिला नियंत्रण कक्ष व डायल-112 का औचक निरीक्षण

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

श्रावणी मेला-2026 : जामताड़ा पुलिस का जिला नियंत्रण कक्ष व डायल-112 का औचक निरीक्षण

जामताड़ा। श्रावण मास एवं श्रावणी मेला-2026 के दौरान जिले में सुरक्षा, विधि-व्यवस्था और शांति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से जामताड़ा एसपी शंभू कुमार सिंह के द्वारा जिला नियंत्रण कक्ष एवं डायल-112 का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान नियंत्रण कक्ष में स्थापित सीसीटीवी निगरानी प्रणाली, आपातकालीन प्रतिक्रिया व्यवस्था तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों की कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई। साथ ही आम जनता से प्राप्त सूचनाओं एवं शिकायतों पर की गई कार्रवाई का भी जायजा लिया गया।

निरीक्षण के क्रम में पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को निर्देश दिया गया कि श्रावण मास के दौरान विशेष सतर्कता एवं सजगता के साथ प्राप्त शिकायतों पर त्वरित और विधि-सम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करें। सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से क्षेत्र की लगातार निगरानी रखते हुए किसी भी संदिग्ध गतिविधि या सूचना मिलने पर संबंधित अधिकारियों को तत्काल अवगत कराकर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। डायल-112 पर प्राप्त सूचनाओं पर भी बिना विलंब संबंधित थाना के माध्यम से कार्रवाई कर उसका अनुपालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर जिला नियंत्रण कक्ष के प्रभारी, पुलिस निरीक्षक-सह-थाना प्रभारी, जामताड़ा तथा पुलिस केंद्र के अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। जामताड़ा पुलिस ने आम नागरिकों को सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण उपलब्ध कराने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

और पढ़ें