स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर जामताड़ा में चार विद्यालय बनेंगे मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, आयुष्मान कार्ड में तेजी लाने का निर्देश चतरा एसपी अनिमेष नैथानी के त्वरित कार्रवाई से पंचायत भवन चोरीकांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार; चोरी के सामान बरामद दुर्गा पूजा को लेकर चार थाना क्षेत्रों में पुलिस का फ्लैग मार्च,मैदान पर स्वयं उतरे पुलिस कप्तान शंभू कुमार सिंह राजा कोलियरी में दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो हुए शामिल

महागामा में आज होगा जनसंवाद कार्यक्रम, आमजन सीधे प्रशासन के समक्ष रख सकेंगे अपनी समस्याएं

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

गोड्डा जिला प्रशासन की ओर से आमजन की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान के उद्देश्य से 5 अगस्त को महागामा प्रखंड सभागार में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर 3 बजे से 4:30 बजे तक चलेगा, जिसमें उपायुक्त लोकेश मिश्रा लोगों की समस्याएं सुनेंगे और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देंगे।

 

जनसंवाद कार्यक्रम के माध्यम से महागामा अनुमंडल क्षेत्र के नागरिक विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतें, समस्याएं और सुझाव सीधे जिला प्रशासन के समक्ष रख सकेंगे। कार्यक्रम में प्राप्त मामलों की मौके पर सुनवाई की जाएगी और उनके त्वरित निष्पादन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

 

कार्यक्रम में राजस्व, भूमि, पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य, शिक्षा, सामाजिक सुरक्षा, कल्याण, ग्रामीण विकास, नगर पंचायत, कृषि, आपूर्ति समेत विभिन्न विभागों के जिला और प्रखंड स्तरीय अधिकारी मौजूद रहेंगे, ताकि शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

 

उपायुक्त ने कहा कि जनसंवाद प्रशासन और जनता के बीच सीधे संवाद का प्रभावी माध्यम है। इससे लोगों को बिना किसी मध्यस्थ के अपनी समस्याएं रखने का अवसर मिलता है और प्रशासन को जनहित से जुड़े सुझावों के आधार पर कार्यप्रणाली को और बेहतर बनाने में मदद मिलती है।

 

जिला प्रशासन ने महागामा अनुमंडल क्षेत्र के नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, पंचायत प्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में भाग लेकर अपनी समस्याएं और सुझाव रखने की अपील की है।

और पढ़ें