विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार के प्रति जताया संवेदना चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर

दुमका में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों की समीक्षा, सभी विभागों को समय पर व्यवस्था पूरी करने के निर्देश

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

दुमका समाहरणालय सभागार में स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 के सफल और गरिमामय आयोजन को लेकर उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में समारोह की तैयारियों से जुड़े विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा करते हुए समयबद्ध तरीके से सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए गए।

 

उपायुक्त ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय गौरव का पर्व है, इसलिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। उन्होंने पुलिस लाइन स्थित मुख्य समारोह स्थल पर मंच, पंडाल, बैठक व्यवस्था, प्रवेश और निकास मार्ग सहित सभी तैयारियां समय पर पूरी करने तथा परिसर की आकर्षक सजावट सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

 

बैठक में स्वास्थ्य विभाग को समारोह स्थल पर मेडिकल टीम, एंबुलेंस और आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। वहीं नगर परिषद को शहर के प्रमुख मार्गों, चौक-चौराहों और महापुरुषों की प्रतिमाओं के आसपास विशेष साफ-सफाई अभियान चलाने तथा सौंदर्यीकरण कराने को कहा गया।

 

इसके अलावा समारोह स्थल पर पेयजल, शौचालय, पार्किंग और अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने, यातायात व्यवस्था सुचारु रखने तथा सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने सभी विभागों से तैयारियों की नियमित मॉनिटरिंग करने और किसी भी कमी को समय रहते दूर करने पर जोर दिया। बैठक में जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी एवं विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

और पढ़ें