विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार के प्रति जताया संवेदना चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर

दुमका में शिक्षा विभाग की समीक्षा, शिक्षकों की उपस्थिति और स्कूलों की सुविधाओं पर सख्त निर्देश

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

दुमका में उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिले के विद्यालयों में शैक्षणिक गतिविधियों, शिक्षकों की उपस्थिति, आधार कार्ड निर्माण, मध्यान्ह भोजन, विद्यालय भवनों की स्थिति और मूलभूत सुविधाओं की विस्तार से समीक्षा की गई। उपायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से लंबित कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए।

 

बैठक में उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि अगस्त माह में जिन शिक्षकों की उपस्थिति संतोषजनक नहीं मिलेगी, उनके वेतन भुगतान पर रोक लगाने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी विद्यालयों में नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने पर जोर दिया। स्कूली बच्चों के आधार कार्ड निर्माण की समीक्षा में बताया गया कि जिले के लगभग 73 प्रतिशत बच्चों का आधार बन चुका है। शेष बच्चों का आधार कार्ड जल्द बनाकर कार्य शत-प्रतिशत पूरा करने का निर्देश दिया गया।

 

मध्यान्ह भोजन योजना की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को विद्यालयों में बच्चों के साथ बैठकर भोजन करने और नियमित निगरानी रखने को कहा गया। निर्माणाधीन शौचालयों और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में नए कक्षों का कार्य जल्द पूरा करने, अतिरिक्त बेंच-डेस्क की आवश्यकता का आकलन करने तथा जर्जर विद्यालय भवनों की तत्काल सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

 

बैठक में विद्यार्थियों को साइकिल वितरण शीघ्र पूरा करने, विद्यालयों की मूलभूत सुविधाएं सुदृढ़ करने तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को प्रत्येक माह सम्मानित करने की घोषणा भी की गई।:::

और पढ़ें