विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार के प्रति जताया संवेदना चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर

दुमका में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक, प्रारूप मतदाता सूची सौंपी गई

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

दुमका समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 के तहत संचालित आगामी कार्ययोजना और पुनरीक्षण प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की गई।

 

बैठक के दौरान निर्वाचन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया तथा मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को पारदर्शी, निष्पक्ष और समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर जोर दिया गया। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को पुनरीक्षण प्रक्रिया में सक्रिय सहयोग करने तथा पात्र मतदाताओं का नाम सूची में शामिल कराने के लिए जागरूकता बढ़ाने की अपील की गई।

 

इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी अभिजीत सिन्हा ने सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को प्रारूप मतदाता सूची की प्रति उपलब्ध कराई। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का समय पर परीक्षण कर आवश्यक दावा एवं आपत्तियां नियमानुसार दर्ज कराई जाएं, ताकि अंतिम मतदाता सूची अधिक सटीक और त्रुटिरहित तैयार की जा सके।

 

बैठक में निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी और विश्वसनीय बनाने के लिए प्रशासन और राजनीतिक दलों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर भी बल दिया गया।

और पढ़ें