विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार के प्रति जताया संवेदना चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर

SIR को लेकर जामताड़ा में समीक्षा बैठक, समय पर नोटिस देने और सही जानकारी पहुंचाने के निर्देश

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण SIR-2026 को लेकर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को जामताड़ा परिसदन सभागार में ईआरओ और एईआरओ के साथ समीक्षा बैठक हुई। बैठक में जामताड़ा और नाला विधानसभा क्षेत्र में चल रहे पुनरीक्षण कार्य की प्रगति की समीक्षा की गई।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए पारदर्शिता, निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ काम करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि दावा-आपत्ति के मामलों में समय पर नोटिस तामिला कराया जाए और मतदाताओं तक सही जानकारी पहुंचाई जाए।

उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में दर्ज प्रत्येक व्यक्ति की नागरिकता, उम्र और संबंधित मतदान क्षेत्र में निवास की जांच सुनिश्चित की जाए। एक भी पात्र भारतीय नागरिक का नाम सूची से नहीं छूटना चाहिए और किसी अपात्र या विदेशी नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं होना चाहिए।

बैठक में प्रत्येक आवेदन, दावा-आपत्ति और संबंधित दस्तावेजों की गहन जांच करने पर जोर दिया गया। सुनवाई के दौरान मतदाताओं को अपना पक्ष रखने और आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने का पर्याप्त अवसर देने का निर्देश भी दिया गया।

इसके अलावा नजरी नक्शा, गृह संख्या और नोशनल नंबर का सावधानीपूर्वक सत्यापन करने को कहा गया, ताकि एक ही परिवार के सदस्य अलग-अलग मतदान केंद्रों की सूची में विभाजित न हों। अधिकारियों को शिकायतों का त्वरित समाधान करने और एसआईआर के तहत शुद्ध, त्रुटिरहित एवं समावेशी मतदाता सूची तैयार करने का निर्देश दिया गया।

और पढ़ें