विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार के प्रति जताया संवेदना चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर

कुंडहित में फसल बीमा पाठशाला का आयोजन

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

जामताड़ा: कुंडहित प्रखंड के पुतुलबोना गांव, पंचायत गायपाथर में किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) की जानकारी देने के लिए फसल बीमा पाठशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित किसानों को खरीफ फसलों की सुरक्षा के लिए बीमा कराने की प्रक्रिया, लाभ और आवश्यक जानकारी विस्तार से दी गई।

 

किसानों को बताया गया कि वे मात्र 1 रुपये की टोकन राशि का भुगतान कर धान एवं मक्का की फसल का बीमा करा सकते हैं। इसके लिए किसान अपने नजदीकी प्रज्ञा केंद्र में जाकर आवेदन कर सकते हैं। साथ ही, मोबाइल ऐप के माध्यम से स्वयं भी फसल बीमा कराने की सुविधा उपलब्ध है। पाठशाला के दौरान किसानों को समय पर बीमा कराने, आवश्यक दस्तावेजों की तैयारी तथा योजना से मिलने वाले लाभों के संबंध में जानकारी दी गई।

 

कार्यक्रम में किसानों ने फसल बीमा से जुड़े सवाल पूछे, जिनका अधिकारियों एवं कर्मियों ने समाधान किया। इस अवसर पर BTM, ATM तथा SBI कुंडहित के ब्लॉक को-ऑर्डिनेटर उपस्थित रहे। अधिकारियों ने किसानों से अधिक से अधिक संख्या में फसल बीमा योजना का लाभ उठाने की अपील की।

और पढ़ें