विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार के प्रति जताया संवेदना चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर

खनन टास्क फोर्स की बैठक में अवैध खनन पर सख्ती, बंद खदानों के माइन क्लोजर का निर्देश

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

जामताड़ा :अवैध खनन, खनिज परिवहन एवं व्यापार पर रोक लगाने को लेकर जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक गुरुवार को समाहरणालय सभागार में हुई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त आलोक कुमार ने की। इस दौरान बंद पड़े खनन पट्टों के माइन क्लोजर, अवैध कोयला खनन और परिवहन तथा एनजीटी के दिशा-निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा की गई।

 

नाला प्रखंड के कास्ता एवं पांडेश्वर एरिया में बंद खदानों के मुहानों को पूरी तरह बंद करने में हो रही देरी पर उपायुक्त ने नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर माइन क्लोजर की अद्यतन रिपोर्ट देने का निर्देश दिया। बंद मुहानों और रैट होल को नियंत्रित ब्लास्टिंग के माध्यम से वैज्ञानिक तरीके से बंद करने को कहा गया।

 

कोयला परिवहन में लगे वाहनों की जीपीएस निगरानी, अनफिट वाहनों पर रोक तथा बिना तिरपाल ढके कोयला ढोने वाले वाहनों पर कार्रवाई का निर्देश दिया गया। जिले की सभी कैटेगरी-1 और 2 की नदियों से 15 अक्टूबर तक बालू उठाव पर पूर्ण प्रतिबंध रखने को कहा गया।

 

चालू वित्तीय वर्ष में लघु खनिज से जुड़े 47 मामलों में 51 वाहन जब्त किए गए तथा 23 लाख 14 हजार 894 रुपये दंड वसूला गया। बैठक में पुलिस अधीक्षक शम्भू कुमार सिंह सहित संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

और पढ़ें