चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर जामताड़ा में चार विद्यालय बनेंगे मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, आयुष्मान कार्ड में तेजी लाने का निर्देश

जामताड़ा में नशे के खिलाफ सख्ती, औषधि प्रतिष्ठानों की होगी नियमित जांच

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

जामताड़ा : मादक पदार्थों की तस्करी और दुरुपयोग पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन ने सख्ती बढ़ाने का निर्णय लिया है। समाहरणालय सभागार में 20 अगस्त को जिला स्तरीय एनकोर्ड (NCORD) समिति की बैठक हुई। बैठक में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आलोक कुमार ने संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

उन्होंने जिले के औषधि प्रतिष्ठानों में प्रत्येक माह कम से कम 5 से 10 प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण करने का निर्देश दिया। जांच के दौरान बल्क मात्रा में कफ सिरप की खरीद-बिक्री पाए जाने पर जांच प्रतिवेदन तैयार कर संबंधित प्रतिष्ठान को चिन्हित करते हुए कार्रवाई करने को कहा गया। नारकोटिक्स से जुड़े मामलों की सूचना स्थानीय पुलिस को देने का भी निर्देश दिया गया।

 

उपायुक्त ने विद्यालयों में किशोरों के व्यवहार, उपस्थिति और गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने तथा नशे के दुष्परिणामों को लेकर जागरूकता फैलाने पर जोर दिया। दीवार लेखन और अन्य जागरूकता कार्यक्रमों को बढ़ावा देने के साथ सखी मंडल की महिलाओं को भी नशा मुक्ति अभियान से जोड़ने की बात कही।

 

पुलिस अधीक्षक शम्भू कुमार सिंह ने अस्पतालों में नशे के शिकार मरीजों की जानकारी पुलिस को देने का आग्रह किया, ताकि अवैध मादक पदार्थों के नेटवर्क पर कार्रवाई की जा सके। बैठक में कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

और पढ़ें