विगत दिन शिक्षा विभाग की बीपीओ सावित्री किस्कू ने मुख्यालय स्थित उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय नारायणपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति, मध्याह्न भोजन सहित अन्य शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने विद्यालय के सफल एवं सुचारु संचालन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
बीपीओ ने विद्यालय की विभिन्न कक्षाओं का जायजा लिया और संचालित कक्षाओं में जाकर बच्चों से बातचीत कर पढ़ाई-लिखाई से संबंधित जानकारी ली। उन्होंने बच्चों की उपस्थिति एवं शैक्षणिक गतिविधियों पर भी ध्यान दिया। विद्यालय की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए उन्होंने शिक्षकों को बच्चों की शिक्षा के प्रति विशेष ध्यान देने तथा विद्यालय में बेहतर शैक्षणिक वातावरण बनाए रखने की बात कही।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक अमित कुमार अरुणाकर, शिक्षक तापस कुमार गोप, शिक्षिका कुमारी वीणा सिन्हा एवं नीतू राय उपस्थित थीं।








