चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर जामताड़ा में चार विद्यालय बनेंगे मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, आयुष्मान कार्ड में तेजी लाने का निर्देश

भीजीबी-जीरामजी योजना को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में बुधवार को विकसित भारत-जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर प्रखंड स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण की अध्यक्षता बीडीओ जमाले राजा ने की। इसमें प्रखंड क्षेत्र के सभी मुखिया, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक, बीएफटी एवं कंप्यूटर सहायकों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को योजना के उद्देश्यों, कार्यप्रणाली तथा पंचायत स्तर पर इसके प्रभावी क्रियान्वयन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। प्रोजेक्टर के माध्यम से बीपीओ विद्युत मुर्मू ने प्रशिक्षण देते हुए योजना से जुड़े विभिन्न पहलुओं को विस्तार से समझाया। साथ ही योजना को जमीनी स्तर पर बेहतर तरीके से लागू करने और पात्र लाभुकों तक इसका लाभ पहुंचाने पर जोर दिया गया।मौके पर बीडीओ जमाले राजा ने कहा कि प्रशिक्षण में दी गई जानकारी को गंभीरता से समझते हुए योजनाओं के क्रियान्वयन में उसका सही तरीके से उपयोग किया जाए। उन्होंने कहा कि पात्र लाभुकों तक योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से पहुंचाना प्राथमिकता है। सभी कर्मियों को जिम्मेदारी और आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान पंचायत स्तर पर योजना के प्रभावी क्रियान्वयन, पात्र लाभुकों का चयन, कार्यों में पारदर्शिता तथा योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराने सहित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। अधिकारियों ने कहा कि योजना का उद्देश्य तभी सफल होगा, जब इसका लाभ वास्तविक पात्र लोगों तक समय पर पहुंचे।इस अवसर पर सहायक अभियंता संदीप सोरेन, कनीय अभियंता लक्ष्मीकांत हेंब्रम, वकील मुर्मू सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे।

और पढ़ें