चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर जामताड़ा में चार विद्यालय बनेंगे मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, आयुष्मान कार्ड में तेजी लाने का निर्देश

विश्व मच्छर दिवस पर निकली जागरूकता रैली

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

विश्व मच्छर दिवस के अवसर पर गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुंडहित के स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से लोगों को मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों तथा उनके बचाव के उपायों के प्रति जागरूक किया गया। स्वास्थ्य कर्मियों ने कुंडहित मुख्यालय स्थित बाजार क्षेत्र का भ्रमण कर लोगों को मच्छरों केअ प्रजनन स्थल को नष्ट करने और आसपास स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया। इस दौरान आयुष चिकित्सक डॉ. समीर गोराई एवं डॉ. तापस मंडल, एमपीडब्ल्यू सलीम खान एवं अशोक मंडल सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे। स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि मच्छरों के कारण मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया समेत कई वेक्टर जनित बीमारियां फैलती हैं। बताया कि लोगों से घरों के आसपास पानी जमा नहीं होने देने, पुराने टायर, डिब्बे, गमले, नारियल के खोल एवं अन्य पानी जमा करने वाले बर्तनों की नियमित सफाई करने तथा पानी के बर्तनों को ढककर रखना चाहिए। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मच्छरों के प्रजनन स्थलों को खत्म करना और सप्ताह में एक दिन सूखा दिवस मनाना मच्छर नियंत्रण के महत्वपूर्ण उपाय हैं।स्वास्थ्य कर्मियों ने लोगों को मच्छरदानी का नियमित इस्तेमाल करने, पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनने तथा आवश्यकता के अनुसार मच्छररोधी साधनों का उपयोग करने की सलाह दी।

और पढ़ें