चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर जामताड़ा में चार विद्यालय बनेंगे मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, आयुष्मान कार्ड में तेजी लाने का निर्देश

बजराघाट पुल पर आवागमन रोकने का निर्देश, योजनाओं में तेजी लाने पर जोर

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

जामताड़ा: समाहरणालय सभागार में शुक्रवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक हुई। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति और अंतर्विभागीय समन्वय की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ विकास कार्यों में तेजी लाने और लंबित कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया।

रानीडीह स्टेडियम निर्माण की सभी बाधाएं दूर होने पर अंचल अधिकारी से समन्वय स्थापित कर एक सप्ताह के भीतर कार्य शुरू कराने को कहा गया। पीवीटीजी बाहुल्य गांवों में सर्वे कर मॉडल गांव के अनुरूप मूलभूत सुविधाएं विकसित करने के लिए विशेष योजनाएं तैयार करने का निर्देश दिया गया।

स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान आयुष्मान कार्ड निर्माण में तेजी लाने और पीडीएस दुकानों पर कैंप आयोजित करने को कहा गया। सदर अस्पताल में साफ-सफाई और स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया गया।

जामताड़ा-धनबाद एनएच-419 स्थित क्षतिग्रस्त बजराघाट पुल पर वाहनों की आवाजाही तत्काल रोकने तथा नाव से लोगों और दोपहिया वाहनों के आवागमन पर भी रोक लगाने का निर्देश दिया गया। साथ ही सड़कों पर बिजली के अनुपयोगी पोल से बनाए गए अनधिकृत स्पीड ब्रेकर हटाने को कहा गया।

और पढ़ें