विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार के प्रति जताया संवेदना चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर

एसआईआर 2026 के कार्यों में तेजी लाने का निर्देश

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

जामताड़ा। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) 2026 के तहत चल रहे कार्यों की समीक्षा को लेकर शुक्रवार को बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता श्रीमती पूनम कच्छप ने की।

 

बैठक में गणना प्रपत्रों के सत्यापन तथा सकारण आदेश जारी करने की प्रक्रिया की विस्तृत समीक्षा की गई। अधिकारियों को सुनवाई से संबंधित पंजी का नियमित और व्यवस्थित संधारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। वहीं, पेशकर टीमों द्वारा आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत करने को लेकर संबंधित पदाधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर भी चर्चा हुई।

 

अपर समाहर्ता ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को एसआईआर 2026 के तहत सौंपे गए कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने तथा पूरी गंभीरता और तत्परता के साथ दायित्वों का निर्वहन करने को कहा।

 

बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी, अतिरिक्त सहायक निर्वाची पदाधिकारी तथा संबंधित सहायक निर्वाची पदाधिकारी उपस्थित रहे।

और पढ़ें