स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर जामताड़ा में चार विद्यालय बनेंगे मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, आयुष्मान कार्ड में तेजी लाने का निर्देश चतरा एसपी अनिमेष नैथानी के त्वरित कार्रवाई से पंचायत भवन चोरीकांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार; चोरी के सामान बरामद दुर्गा पूजा को लेकर चार थाना क्षेत्रों में पुलिस का फ्लैग मार्च,मैदान पर स्वयं उतरे पुलिस कप्तान शंभू कुमार सिंह राजा कोलियरी में दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो हुए शामिल

धार्मिक टिप्पणी को लेकर थंडारडीह में हुई थी तनाव, करमाटांड़ थाना में दोनों पक्षों की शांति समिति बैठक

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

जामताड़ा: करमाटांड़ थाना क्षेत्र के थंडारडीह गांव में शनिवार, 22 अगस्त की शाम सोशल मीडिया पर कथित धार्मिक टिप्पणी को लेकर तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। घटना के बाद क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से करमाटांड़ थाना परिसर में जामताड़ा पुलिस अधीक्षक शम्भू कुमार सिंह के निर्देश पर एसडीपीओ वसीम रजा की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।

जानकारी के अनुसार, सोशल मीडिया पर हिंदू और मुस्लिम धर्म से संबंधित कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों को लेकर विवाद शुरू हुआ। बताया जाता है कि कुरुवा गांव के हटिया में मौलवी फिरोज आलम द्वारा हिंदू धर्म के देवी-देवताओं को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेजा था। इसके बाद थंडारडीह निवासी भूदेव कुमार महतो द्वारा मुस्लिम धर्म को लेकर कथित टिप्पणी किए जाने की बात सामने आई।

इसके बाद बड़ी संख्या में लोग थंडारडीह पहुंचे और भूदेव कुमार महतो के घर को घेर लिया। इस दौरान घर में तोड़फोड़, पुलिस के साथ धक्का-मुक्की एवं हाथापाई तथा एक वाहन को क्षतिग्रस्त किए जाने की सूचना है। स्थिति को गंभीर देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया।

घटना के दौरान एसडीपीओ वसीम रजा, इंस्पेक्टर अब्दुल रहमान, थाना प्रभारी अलखनाथ चौबे सहित पुलिस बल मौके पर मौजूद रहे। विवादित टिप्पणी के मामले में पुलिस ने भूदेव कुमार महतो को हिरासत में लिया है। पुलिस द्वारा मामले में अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

शांति समिति की बैठक में दोनों पक्षों के लोगों से संयम बरतने तथा आपसी सौहार्द और भाईचारा बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने या उपद्रव करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने वालों पर भी पुलिस की नजर है।

बैठक में विहिप संयोजक अनूप राय, जिला मंत्री संजय अग्रवाल, सारठ विधायक प्रतिनिधि महेंद्र मंडल, नवाडीह पंचायत मुखिया गुल मोहम्मद उर्फ सज्जाद अंसारी सहित दोनों पक्षों के काफी संख्या में लोग उपस्थित थे। बैठक के दौरान सभी लोगों ने क्षेत्र में शांति और सौहार्द बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने की बात कही।

और पढ़ें