रक्षाबंधन पर भाई-बहन के प्रेम का दिखा उत्साह
जामताड़ा: कर्माटांड़ प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को श्रावण पूर्णिमा के अवसर पर रक्षाबंधन का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही घर-घर में भाई-बहनों में खासा उत्साह देखने को मिला। बहनों ने स्नान-ध्यान कर भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा और उनकी सुख-समृद्धि व दीर्घायु की मंगलकामना की। वहीं भाइयों ने भी बहनों की रक्षा का संकल्प लेते हुए अपनी क्षमता के अनुसार उपहार भेंट किए।
बाजारों में भी दिनभर चहल-पहल रही।युवा कार्यकर्ता वरुण रवानी ने कहा कि राखी महज रेशम की डोर नहीं, बल्कि भाई-बहन के प्रेम और रक्षा के पवित्र बंधन का प्रतीक है।








