विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार के प्रति जताया संवेदना चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर

तकनीकी योजनाओं की समीक्षा, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य के निर्देश

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

तकनीकी योजनाओं की समीक्षा, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य के निर्देश

 

जामताड़ा। समाहरणालय सभागार में सोमवार को तकनीकी विभागों के तहत संचालित योजनाओं और कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त आलोक कुमार ने की। इस दौरान एनआरईपी, विशेष प्रमंडल, पथ, लघु सिंचाई, भवन प्रमंडल, पीएचईडी, ग्रामीण कार्य विभाग, जल संसाधन एवं विद्युत समेत विभिन्न विभागों की भौतिक और वित्तीय प्रगति की समीक्षा की गई।

 

उपायुक्त ने लंबित योजनाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बिना उचित कारण कार्यों की अवधि नहीं बढ़ाई जाएगी और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा। एकरारनामा एवं विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य कराने तथा योजनाओं के दोहराव पर रोक लगाने को भी कहा।

 

पेयजल से जुड़ी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए नलकूपों से संबंधित लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया गया। ग्रामीण कार्य विभाग को ग्राम सड़क परियोजनाओं में तेजी लाने को कहा गया।

 

विद्युत विभाग की समीक्षा के दौरान जिले में बिजली वितरण व्यवस्था मजबूत करने पर जोर दिया गया। खराब ट्रांसफार्मरों की मरम्मत 48 घंटे के भीतर कराने, बिजली संबंधी शिकायतों का त्वरित समाधान करने और कुशल मानवबल की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। बिजली चोरी रोकने के लिए नियमित छापेमारी और नियमानुसार प्राथमिकी दर्ज कराने को भी कहा गया।

और पढ़ें