चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर जामताड़ा में चार विद्यालय बनेंगे मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, आयुष्मान कार्ड में तेजी लाने का निर्देश

गांधी जयंती पर जामताड़ा में मनेगा रिफॉर्म उत्सव, भूमि अभिलेखों के डिजिटलीकरण के प्रति लोगों को किया जाएगा जागरूक

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

गांधी जयंती पर जामताड़ा में मनेगा रिफॉर्म उत्सव, भूमि अभिलेखों के डिजिटलीकरण के प्रति लोगों को किया जाएगा जागरूक

जामताड़ा: गांधी जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को जामताड़ा जिले में ‘रिफॉर्म उत्सव’ का आयोजन किया जाएगा। राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम को पीपल्स प्लान कैंपेन (PPC) ‘सबकी योजना सबका विकास’ के साथ एकीकृत किया गया है।

उत्सव का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को भूमि अभिलेखों के आधुनिकीकरण, डिजिटलीकरण और डिजिटल सेवाओं से जुड़ी उपलब्धियों की जानकारी देना है। इसके माध्यम से ग्राम सभा में जनभागीदारी बढ़ाने और भूमि सुधार से संबंधित योजनाओं पर लोगों के साथ विचार-विमर्श किया जाएगा।

कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए अपर समाहर्ता को जिला स्तरीय नोडल पदाधिकारी नामित किया गया है। वहीं पंचायत, प्रखंड एवं ग्राम सभा स्तर पर भी नोडल पदाधिकारियों की नियुक्ति कर समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया गया है।

ग्राम सभा के दौरान डिजिटल इंडिया लैंड रिकॉर्ड्स मॉडर्नाइजेशन प्रोग्राम (DILRMP) के तहत किए गए कार्यों एवं उपलब्धियों की जानकारी दी जाएगी। साथ ही ग्रामीण विकास मंत्रालय के भूमि संसाधन विभाग की ओर से उपलब्ध कराए गए जागरूकता वीडियो का प्रदर्शन होगा।

प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने तथा विभिन्न प्रचार माध्यमों से उत्सव का व्यापक प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया है।

और पढ़ें