चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर जामताड़ा में चार विद्यालय बनेंगे मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, आयुष्मान कार्ड में तेजी लाने का निर्देश

जामताड़ा में ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

जामताड़ा में ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण

जामताड़ा : समाहरणालय परिसर स्थित ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया गया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं वरीय अधिकारियों के साथ वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

 

निरीक्षण के दौरान सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, सुरक्षा बलों की तैनाती, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, अग्निशमन उपकरणों समेत अन्य व्यवस्थाओं की जांच की गई। संबंधित अधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

 

उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों का सुरक्षित संरक्षण बेहद महत्वपूर्ण है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

 

निर्वाचन आयोग के निर्देश के अनुसार वेयरहाउस की बाहरी व्यवस्था का प्रत्येक माह तथा आंतरिक व्यवस्था का त्रैमासिक निरीक्षण किया जाता है। निरीक्षण के बाद जांच प्रतिवेदन मंत्रिमंडल निर्वाचन विभाग को भेजा जाता है।

 

मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी सहित विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने निर्वाचन संबंधी सुरक्षा मानकों को प्रभावी ढंग से लागू रखने पर विशेष जोर दिया।

और पढ़ें