विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार के प्रति जताया संवेदना चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर

राष्ट्रीय पोषण माह का समापन, सालभर पोषण जागरूकता अभियान चलाने पर जोर

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

राष्ट्रीय पोषण माह का समापन, सालभर पोषण जागरूकता अभियान चलाने पर जोर

 

जामताड़ा: समाहरणालय स्थित एसजीएसवाई प्रशिक्षण भवन सभागार में शुक्रवार को नौवें राष्ट्रीय पोषण माह के समापन पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पोषण संबंधी गतिविधियों को पूरे वर्ष जारी रखने, स्थानीय पौष्टिक आहार को बढ़ावा देने और कुपोषण दूर करने पर जोर दिया गया।

 

उप विकास आयुक्त असीम किस्पोट्टा ने आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं महिला पर्यवेक्षिकाओं को निर्देश दिया कि पोषण माह के दौरान आयोजित गतिविधियों को केवल एक महीने तक सीमित न रखें। उन्होंने लोगों को रागी, बाजरा, मक्का, साग और अन्य पारंपरिक पौष्टिक खाद्य पदार्थों के सेवन के प्रति जागरूक करने की अपील की। साथ ही घरों में किचन गार्डन विकसित करने और आंगनबाड़ी केंद्रों की पोषण वाटिकाओं में हरी सब्जियां उगाने को प्रोत्साहित किया। सभी केंद्रों में प्रतिदिन के भोजन का मेन्यू प्रदर्शित करने का निर्देश भी दिया गया।

 

परियोजना निदेशक आईटीडीए जुगनू मिंज ने स्वच्छता, संतुलित खानपान तथा महिलाओं, किशोरियों और बच्चों के पोषण के महत्व पर प्रकाश डाला। जिला समाज कल्याण पदाधिकारी कलानाथ ने पोषण माह की गतिविधियों की जानकारी दी।

 

कार्यक्रम में पोषण प्रदर्शनी, बच्चों का अन्नप्राशन, धात्री महिलाओं की गोदभराई और पोषण शपथ का आयोजन हुआ। व्यंजन प्रतियोगिता में कुंडहित परियोजना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बेहतर प्रदर्शन करने वाली आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला पर्यवेक्षिकाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

और पढ़ें