भाजपा युवा नेता मनोज गोस्वामी ने विधवा महिलाओं के बीच बांटी साड़ियां
जामताड़ा: दुर्गा पूजा एवं दशहरा के शुभ अवसर पर नाला विधानसभा क्षेत्र के भाजपा युवा नेता मनोज गोस्वामी ने समाजसेवा की मिसाल पेश करते हुए गरीब एवं विधवा महिलाओं के बीच साड़ी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। इस पहल का उद्देश्य जरूरतमंद महिलाओं के चेहरे पर खुशियां लाना और त्योहार के अवसर पर उनके साथ खुशियां साझा करना था।
कार्यक्रम के दौरान मनोज गोस्वामी ने कहा कि दशहरा का पर्व त्याग, साहस और बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देता है। ऐसे अवसर पर जरूरतमंद लोगों की सहायता करना हम सभी का सामाजिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि समाज के कमजोर वर्गों की मदद से ही आपसी भाईचारे और सहयोग की भावना मजबूत होती है।
साड़ी वितरण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। महिलाओं ने इस पहल की सराहना करते हुए मनोज गोस्वामी के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर बिंदापाथर मंडल के महामंत्री विक्रम सिंह, आईटी सेल के जिला सह-प्रभारी गौरांग सिंह, नवल हांसदा, प्रदीप हांसदा, प्रधान वास्की, सपन गोस्वामी, पवन गोस्वामी सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से त्योहार के दौरान जरूरतमंदों की मदद करने और समाज में सेवा, सहयोग एवं मानवीय संवेदना का संदेश दिया गया।








