स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर जामताड़ा में चार विद्यालय बनेंगे मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, आयुष्मान कार्ड में तेजी लाने का निर्देश चतरा एसपी अनिमेष नैथानी के त्वरित कार्रवाई से पंचायत भवन चोरीकांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार; चोरी के सामान बरामद दुर्गा पूजा को लेकर चार थाना क्षेत्रों में पुलिस का फ्लैग मार्च,मैदान पर स्वयं उतरे पुलिस कप्तान शंभू कुमार सिंह राजा कोलियरी में दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो हुए शामिल

दुर्गापूजा में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर भाजपा ने उठाए सवाल, निष्पक्षता की मांग

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

दुर्गापूजा में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर भाजपा ने उठाए सवाल, निष्पक्षता की मांग

 

जामताड़ा: जामताड़ा नगर पंचायत क्षेत्र में दुर्गापूजा के दौरान अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर भाजपा ने प्रशासन से पारदर्शिता और निष्पक्षता की मांग की है। भाजपा के जिला अध्यक्ष सुमित शरण ने पूजा की तृतीया के दिन मां चंचला चौक से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू किए जाने पर सवाल उठाए हैं।

 

सुमित शरण ने कहा कि दुर्गापूजा जैसे महत्वपूर्ण धार्मिक पर्व के दौरान कार्रवाई शुरू करने के समय और स्थान के चयन का आधार स्पष्ट होना चाहिए। उन्होंने सवाल किया कि अतिक्रमण हटाने की शुरुआत मां चंचला चौक से ही क्यों की गई और सुभाष चौक से कार्रवाई क्यों नहीं शुरू हुई। उन्होंने नगर पंचायत प्रशासन से इस संबंध में सार्वजनिक रूप से स्पष्टीकरण देने की मांग की।

 

उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान बड़ी संख्या में लोग पूजा-पाठ और खरीदारी के लिए बाजार पहुंचते हैं। ऐसे में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई से छोटे दुकानदारों और गरीब कारोबारियों की आजीविका प्रभावित नहीं होनी चाहिए।

 

भाजपा जिलाध्यक्ष ने मांग की कि मां चंचला चौक, सुभाष चौक और अन्य संबंधित क्षेत्रों में समान मानदंडों के आधार पर कार्रवाई की जाए। साथ ही, कार्रवाई की पूर्व निर्धारित योजना, स्थान चयन के आधार और संबंधित आदेश की जानकारी सार्वजनिक की जाए।

 

उन्होंने प्रशासन से चयनात्मक कार्रवाई की शिकायतों की निष्पक्ष जांच कराने तथा धार्मिक भावनाओं, जनसुविधा और गरीब दुकानदारों के हितों का ध्यान रखने की अपील की।

और पढ़ें