चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर जामताड़ा में चार विद्यालय बनेंगे मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, आयुष्मान कार्ड में तेजी लाने का निर्देश

कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता

निजाम खान

जामताड़ा: जामताड़ा जिले के कुंडहित प्रखंड क्षेत्र में विधवा माताओं-बहनों को पेंशन योजना के तहत मिलने वाली राशि का भुगतान अब तक नहीं होने से विधवा महिलाओं की चिंता बढ़ गई है। मिलि जानकारी के मुताबिक इंदिरा गांधी पेंशन योजना के तहत मिलने वाली राशि लगभग 7 महीने से विधवा माताओं’-बहनों को नहीं मिली है। दुर्गा पूजा नजदीक होने के कारण आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं के सामने त्योहार की तैयारियों और रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने की चुनौती खड़ी हो गई है। पेंशन उनके लिए आर्थिक सहारे का महत्वपूर्ण माध्यम है। इसी राशि से वे घर की जरूरतों, राशन और अन्य जरूरी सामान की व्यवस्था करती हैं। ऐसे में भुगतान में देरी से उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। विधवा माताओं- बहनों का कहना है कि लंबे समय से पेंशन योजना के तहत मिलने वाली राशी का अब तक भूगतान नहीं होने से भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है जिला प्रशासन से मांग किया है कि जल्द से जल्द पेंशन की राशि भुगतान किया जाए।

गौरतलब है कि दुर्गा पूजा के अवसर पर हर परिवार को अतिरिक्त खर्च करना पड़ता है। ऐसे में यदि त्योहार से पहले पेंशन की राशि मिल जाती है, तो जरूरतमंद महिलाओं को काफी राहत मिलेगी। वहीं, समय पर भुगतान नहीं होने पर उनकी परेशानी और बढ़ सकती है।

इस स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन से मांग है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए पेंशन भुगतान कराई जाए, ताकि विधवा महिलाओं को त्योहार के दौरान आर्थिक संकट का सामना नहीं करना पड़े और वे भी सम्मानपूर्वक दुर्गा पूजा मना सकें।

और पढ़ें