चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर जामताड़ा में चार विद्यालय बनेंगे मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, आयुष्मान कार्ड में तेजी लाने का निर्देश

चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना

 

रिपोर्ट: निजाम खान

 

चतरा: जिले के लावालौंग थाना क्षेत्र में नाबालिग की संदिग्ध मौत के मामले में एसपी अनिमेष नैथानी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गंभीर अपराध का खुलासा किया है।पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी के नेतृत्व और कुशल मार्गदर्शन में मामले की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया।

 

पुलिस के अनुसार, 16 अक्टूबर को जंगल में नाबालिग का शव मिलने की सूचना पर पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। परिस्थितियां संदिग्ध पाए जाने पर तकनीकी एवं मानवीय साक्ष्यों के आधार पर जांच तेज की गई। पूछताछ में सामूहिक दुष्कर्म और हत्या का मामला सामने आया। पुलिस ने इस मामले में पांच विधि-विरुद्ध बालक-बालिकाओं को संरक्षण में लिया है। घटनास्थल से बरामद भौतिक साक्ष्यों को जांच के लिए एफएसएल भेजा गया है।

 

इस मामले में लावालौंग थाना कांड संख्या 77/26 के तहत बीएनएस की संबंधित धाराओं एवं पॉक्सो अधिनियम के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

 

एसपी अनिमेष नैथानी की तत्परता, संवेदनशीलता और अपराध के प्रति सख्त रुख की सराहना की जा रही है।उनकी निगरानी में पुलिस टीम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र कार्रवाई की। इस कार्रवाई में एसडीपीओ सनी वर्धन, थाना प्रभारी चंदन कुमार सहित पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों की अहम भूमिका रही।

और पढ़ें