विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार के प्रति जताया संवेदना चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर

भाजपा जामताड़ा की द्वितीय मासिक बैठक में संगठन मजबूती और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

भाजपा जामताड़ा की द्वितीय मासिक बैठक में संगठन मजबूती और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा

जामताड़ा : बुद्धूडीह स्थित भाजपा जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष सुमित शरण की अध्यक्षता में भाजपा की द्वितीय मासिक जिला बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों की सफलता को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

 

सुमित शरण ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार प्रत्येक माह जिला बैठक आयोजित की जा रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपने-अपने घरों और क्षेत्रों में पौधारोपण करने तथा स्वच्छता अभियान चलाने का आह्वान किया। बैठक में पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।

 

वरिष्ठ भाजपा नेता माधव चंद्र महतो ने कहा कि बैठक में केंद्र सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल में सेवा, समर्पण और गरीब कल्याण से जुड़े कार्यों की समीक्षा की गई। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने और पात्र लोगों को उनका लाभ दिलाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया। इसके अलावा मतदाता सूची से जुड़े कार्यों और आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी भी कार्यकर्ताओं को दी गई।

 

बैठक में 21 जून को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम को जिले के सभी बूथों पर सफल बनाने की रणनीति पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री कमलेश मंडल ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन जिला मंत्री आभा आर्या ने दिया। बैठक में जिला एवं मंडल स्तर के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

और पढ़ें