विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार के प्रति जताया संवेदना चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर

जामताड़ा में दिशा समिति की बैठक संपन्न, विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

जामताड़ा में दिशा समिति की बैठक संपन्न, विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा

निजाम खान

जामताड़ा: समाहरणालय सभागार में जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता झारखंड विधानसभा अध्यक्ष सह नाला विधायक रवींद्रनाथ महतो ने की। इसमें दुमका लोकसभा सांसद नलिन सोरेन, सारठ विधायक उदय शंकर सिंह समेत जिले के जनप्रतिनिधियों और विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।

बैठक में केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। जनप्रतिनिधियों ने विभागवार योजनाओं के क्रियान्वयन, उपलब्धियों और चुनौतियों की जानकारी लेते हुए योजनाओं को अधिक प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए आवश्यक सुझाव दिए।

समीक्षा के दौरान ग्रामीण विकास, सड़क निर्माण, पेयजलापूर्ति, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, विद्युत तथा सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं की वर्तमान स्थिति पर विस्तार से चर्चा हुई। जनप्रतिनिधियों ने आम जनता से संबंधित विभिन्न समस्याओं को उठाते हुए अधिकारियों को उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए।

बैठक में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पहुंचे। साथ ही विकास कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने, नियमित निगरानी करने और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर बल दिया गया।

रवींद्रनाथ महतो ने अधिकारियों को योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही नहीं बरतने और जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहने का निर्देश दिया। वहीं नलिन सोरेन और उदय शंकर सिंह ने विकास कार्यों में तेजी लाने तथा योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने पर जोर दिया। बैठक में सभी विभागों को बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया।

और पढ़ें