विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार के प्रति जताया संवेदना चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जामताड़ा में जिला स्तरीय योगाभ्यास कार्यक्रम कल

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जामताड़ा में जिला स्तरीय योगाभ्यास कार्यक्रम कल

 

जामताड़ा: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर 21 जून को प्रातः 7 बजे नगर भवन, दुलाडीह में जिला स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन कॉमन योगा प्रोटोकॉल के तहत किया जा रहा है। इसके सफल संचालन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम “स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग” निर्धारित की गई है। यह विषय जीवन के प्रत्येक चरण में योग की उपयोगिता को रेखांकित करता है तथा शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में इसकी भूमिका को दर्शाता है। योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मानसिक संतुलन, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच को भी बढ़ावा देता है।

जिला प्रशासन ने सभी जिलेवासियों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है। साथ ही लोगों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आग्रह किया गया है।

जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अवधनाथ यादव ने बताया कि योग दिवस के सफल आयोजन एवं जनजागरूकता के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है, ताकि अधिकतम लोगों की सहभागिता सुनिश्चित हो सके।

और पढ़ें