विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार के प्रति जताया संवेदना चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर

कुंडहित प्रखंड परिसर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

कुंडहित प्रखंड परिसर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास

जामताड़ा: कुंडहित प्रखंड परिसर में शनिवार को 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) मोहम्मद जमाले राजा ने किया। इस अवसर पर प्रखंड कार्यालय के कर्मियों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों तथा स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योगाभ्यास किया।

कार्यक्रम की शुरुआत योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम से हुई। प्रतिभागियों ने ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, अनुलोम-विलोम तथा कपालभाति सहित कई योग क्रियाओं का अभ्यास किया। बीडीओ मोहम्मद जमाले राजा ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने सभी लोगों से नियमित रूप से योग को अपने दैनिक जीवन में शामिल करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में योग तनाव को कम करने, शरीर को स्वस्थ रखने और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करने का सबसे प्रभावी माध्यम है। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा नियमित योगाभ्यास करने का संकल्प लिया। योग दिवस के इस आयोजन से पूरे प्रखंड परिसर में स्वास्थ्य और जागरूकता का संदेश प्रसारित हुआ।

और पढ़ें