विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार के प्रति जताया संवेदना चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

कुंडहित/जामताड़ा: कुंडहित मंडल के कुंडहित हटिया परिसर में सोमवार को देश की एकता, अखंडता एवं राष्ट्रवादी विचारधारा के महान पुरोधा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान उनके चित्र पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बारी-बारी से पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।इस अवसर पर भाजपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी माधव चंद्र महतो ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए अपना सर्वस्व समर्पित कर दिया। उन्होंने देश में “एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे” का नारा देकर राष्ट्रीय एकता की अलख जगाई। श्री महतो ने कहा कि उनका बलिदान देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। आज आवश्यकता है कि युवा पीढ़ी उनके विचारों और आदर्शों को आत्मसात कर राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाए।कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। मौके पर मंडल के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित थे।

और पढ़ें