विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार के प्रति जताया संवेदना चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर

शिक्षा के क्षेत्र में एक और ऐतिहासिक पहल

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

शिक्षा के क्षेत्र में एक और ऐतिहासिक पहल

जामताड़ा: नाला प्रखंड अंतर्गत बाबा देवलिश्वर मंदिर के समीप संचालित भंडारबेड़ा उच्च विद्यालय में विद्यार्थियों के लिए आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई। NBCC इंडिया लिमिटेड के CSR फंड से विद्यालय में चारदीवारी और अतिरिक्त वर्ग कक्षों के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। यह परियोजना विधानसभा अध्यक्ष एवं नाला विधायक रबिन्द्रनाथ महतो के प्रयासों से संभव हो सकी।

इस निर्माण कार्य से विद्यालय की आधारभूत संरचना मजबूत होगी तथा विद्यार्थियों को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और बेहतर शिक्षण वातावरण मिलेगा। चारदीवारी बनने से परिसर की सुरक्षा बढ़ेगी, वहीं नए कक्षों के निर्माण से पढ़ाई के लिए पर्याप्त स्थान उपलब्ध होगा, जिससे शिक्षण व्यवस्था और अधिक प्रभावी बनेगी।

रबिन्द्रनाथ महतो का लक्ष्य इस विद्यालय को शीघ्र ही +2 विद्यालय कराना है, ताकि क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को इंटरमीडिएट स्तर पर IA, ISC और I.Com की पढ़ाई के लिए दूर-दराज़ के शहरों का रुख न करना पड़े। इससे ग्रामीण एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को अपने घर के निकट ही उच्च माध्यमिक शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा और उनकी पढ़ाई सुगम होगी।

उन्होंने कहा कि शिक्षा ही विकास की सबसे मजबूत नींव है और प्रत्येक बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुँचाना सर्वोच्च प्राथमिकता है।

और पढ़ें