विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार के प्रति जताया संवेदना चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर

सपसपिया में तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन, विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो रहे उपस्थित।

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

सपसपिया में तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन, विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो रहे उपस्थित।

कुंडहित (जामताड़ा): हूल दिवस के अवसर पर कुंडहित प्रखंड के सपसपिया गांव में मानवी मार्शल क्लब द्वारा आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य समापन बुधवार शाम को हुआ। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड विधा

नसभा अध्यक्ष सह नाला विधायक रविंद्र नाथ महतो शामिल हुए। उन्होंने फीता काटकर फाइनल मुकाबले का शुभारंभ किया तथा दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन युवाओं की प्रतिभा को निखारने का बेहतर माध्यम है। उन्होंने कहा कि ऐसे टूर्नामेंटों में 15 से 20 टीमें भाग लेती हैं, जहां खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। उन्होंने विश्वास जताया कि यहां के खिलाड़ी भविष्य में बेहतर प्रदर्शन कर गांव, जिला और झारखंड का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करेंगे। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ खेलने और अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की भी अपील की।

फाइनल मुकाबला आदिवासी युवा संघ और सोरेन एफसी के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में आदिवासी युवा संघ ने 1-0 से जीत दर्ज कर टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया।

आयोजन समिति की ओर से विजेता टीम को 20 हजार रुपये, उपविजेता टीम को 15 हजार रुपये तथा सेमीफाइनल तक पहुंचने वाली दोनों टीमों को 5-5 हजार रुपये नकद पुरस्कार एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

विजेता टीम को पुरस्कार झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष जयश्वर मुर्मू एवं रखो हेंब्रम ने प्रदान किया, जबकि उपविजेता टीम को पुरस्कार मुखिया गीता पहाड़िया एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य भजहरि मंडल के हाथों दिया गया। इस दौरान जयश्वर मुर्मू एवं भजहरि मंडल ने भी खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए खेल को अनुशासन, मेहनत और भाईचारे का माध्यम बताया तथा युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

खेल प्रतियोगिता के समापन के बाद रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसका उपस्थित लोगों ने भरपूर आनंद लिया।

मौके पर पूर्व जिला परिषद सदस्य भजहरि मंडल सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

और पढ़ें