विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार के प्रति जताया संवेदना चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर

जिला शिक्षा स्थापना समिति की बैठक में तबादलों और पदस्थापन पर अहम फैसले

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

जिला शिक्षा स्थापना समिति की बैठक में तबादलों और पदस्थापन पर अहम फैसले

जामताड़ा। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जिला शिक्षा स्थापना समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अंतर जिला स्थानांतरित शिक्षकों के पदस्थापन, विद्यालयों के जोन निर्धारण, अतिरिक्त इकाई पर कार्यरत शिक्षकों के स्थानांतरण, सीएम उत्कृष्ट विद्यालयों में भाषा शिक्षकों की तैनाती तथा उच्च विद्यालयों में लंबे समय से कार्यरत लिपिकों और अकाउंटेंट्स के स्थानांतरण सहित कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक में अंतर जिला स्थानांतरण के बाद शिक्षकों के पदस्थापन के प्रस्ताव को समिति ने सर्वसम्मति से मंजूरी दी। वित्त विभाग की नई गाइडलाइन के अनुरूप स्वीकृत पदों के विरुद्ध ही वेतन भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके तहत तीन प्रखंडों में अतिरिक्त इकाई पर कार्यरत 24 सरप्लस शिक्षकों का समायोजन करने तथा लंबे समय से एक ही विद्यालय में कार्यरत शिक्षकों को प्राथमिकता के आधार पर अन्य विद्यालयों में स्थानांतरित करने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा सीएम उत्कृष्ट विद्यालयों में भाषा शिक्षकों की नियुक्ति, कल्याण आवासीय विद्यालय में दो शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति और उच्च विद्यालयों में लंबे समय से पदस्थापित लिपिकों एवं अकाउंटेंट्स के स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए गए।

उपायुक्त ने कहा कि शिक्षकों की प्राथमिक जिम्मेदारी विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना है। शिक्षण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक गतिविधियों में संलिप्तता पाए जाने पर संबंधित शिक्षकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें