विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार के प्रति जताया संवेदना चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर

झारखंड विधानसभा के अवर सचिव महेश नारायण सिंह को दी गई भावभीनी विदाई

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

 

रांची: झारखंड विधानसभा सचिवालय के अवर सचिव महेश नारायण सिंह के सेवानिवृत्त होने पर विधानसभा परिसर में विदाई समारोह आयोजित किया गया। 30 जून 2026 को सेवानिवृत्त हुए महेश नारायण सिंह ने अपने प्रशासनिक जीवन की शुरुआत बिहार विधानसभा से की थी। राज्य विभाजन के बाद उन्होंने झारखंड विधानसभा सचिवालय में अपनी सेवाएं दीं और लंबे समय तक कार्यनिष्ठा, अनुशासन तथा समर्पण के साथ दायित्वों का निर्वहन किया।

समारोह में विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो ने महेश नारायण सिंह को सम्मानित करते हुए उनकी ईमानदार कार्यशैली और संस्थान के प्रति समर्पण की सराहना की। उन्होंने सेवानिवृत्ति के बाद स्वस्थ, सक्रिय और सुखद जीवन की शुभकामनाएं दीं।

अपने संबोधन में महेश नारायण सिंह ने सचिवालय में बिताए वर्षों को याद करते हुए भावुक क्षण साझा किए। उन्होंने कहा कि सहकर्मियों का सहयोग, स्नेह और सम्मान उनके जीवन की अमूल्य पूंजी है, जिसे वे हमेशा याद रखेंगे। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

समारोह में प्रभारी सचिव रंजीत कुमार, उप सचिव एस. शिराज वजीह बंटी, कुन्दन कुमार सिंह, हरेन्द्र कुमार साह, अनूप कुमार लाल सहित अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी अपने अनुभव साझा किए। सभी ने महेश नारायण सिंह के योगदान की सराहना करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का संचालन सहायक प्रशाखा पदाधिकारी प्रिय शंकर ने किया।

और पढ़ें