डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प
जामताड़ा: जामताड़ा गांधी मैदान के समीप सोमवार को भारतीय जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष, महान शिक्षाविद, प्रखर राष्ट्रवादी नेता एवं भारत की एकता और अखंडता के प्रबल समर्थक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई।
कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता वीरेन्द्र मंडल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला।
अपने संबोधन में वीरेन्द्र मंडल ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जन्म आज ही के दिन 6 जुलाई 1901 को कोलकाता में हुआ था। डाॅ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए अपना संपूर्ण जीवन देश की सेवा के लिए समर्पित किया। उनका नारा था एक देश में दो विधान,दो निशान,दो प्रधान नहीं चलेंगे।उनके इस नारा को धरातल को उतारने का कार्य देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह के नेतृत्व में हुआ हैं। उन्होंने कहा कि उनके विचार आज भी देशवासियों, विशेषकर युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही एक सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण संभव है।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों को आत्मसात करने तथा राष्ट्र की एकता, अखंडता और विकास के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष गौउर बाउरी,पूर्व वार्ड पार्षद नीलेश कुमार,पूर्व भाजपा ग्रामीण अध्यक्ष रंजीत राणा,मुकेश यादव,गुंजन दुबे,नागेश्वर मंडल,भुवन महतो पिंटू सरखेल, मनोज राणा,मनोज रजक सहित तमाम भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।








