विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार के प्रति जताया संवेदना चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर

कुंडहित में एसआईआर-2026 को लेकर बीएलओ सुपरवाइजरों व कर्मियों के साथ समीक्षा बैठक

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

कुंडहित में एसआईआर-2026 को लेकर बीएलओ सुपरवाइजरों व कर्मियों के साथ समीक्षा बैठक

जामताड़ा। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर-2026) अभियान को समयबद्ध और प्रभावी ढंग से पूरा करने के उद्देश्य से प्रखंड सभागार में बीडीओ मोहम्मद जमाले राजा ने बीएलओ सुपरवाइजरों तथा प्रखंड एवं अंचल के सभी कर्मियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियान की अब तक की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक के दौरान गणना प्रपत्रों के वितरण, संग्रहण और डिजिटाइजेशन कार्य की स्थिति का आकलन किया गया। अधिकारियों ने सभी बीएलओ सुपरवाइजरों को अपने-अपने क्षेत्र में नियमित निगरानी रखने तथा कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया। साथ ही यह सुनिश्चित करने को कहा गया कि प्रत्येक पात्र मतदाता तक समय पर गणना प्रपत्र पहुंचे और निर्धारित अवधि के भीतर उनका संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन पूरा हो।

प्रखंड एवं अंचल के कर्मियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने, क्षेत्र में आने वाली समस्याओं का त्वरित समाधान करने तथा निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में अभियान की दैनिक प्रगति की लगातार समीक्षा करने और किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरतने पर विशेष जोर दिया गया।

बीडीओ ने कहा कि एसआईआर-2026 अभियान लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसलिए सभी संबंधित कर्मी पूरी जिम्मेदारी, पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें, ताकि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे।

और पढ़ें